नारायणपुर । प्रखंड के महर्षि मेंही नर्सिंग होम संचालक को भवानीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि प्रखंड के उज्जवल क्लिनिक में प्रसव कराने के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। जांच के बाद तीन अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील किया गया था।

नारायणपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने अवैध क्लीनिक संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भवानीपुर थाना में दर्ज कराई थी।

इसी मामले में नारायणपुर प्रखंड के पंडित टोला मधुरापुर में अवैध रूप से संचालित महर्षि मेंहीं नर्सिंग होम के संचालक खगरिया जिला अंतर्गत पैकांत निवासी रणविजय कुमार को भवानीपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि हिरासत में ले लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन अभियुक्त फरार हैं। उसकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *