नवगछिया : थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट रखने के आरोप में नोनियापट्टी निवासी दीपक कुमार साह को गिरफ्तार किया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के अनुसार, पुलिस गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि गौशाला से नोनियापट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर खुशी ऑटोमोबाइल के पास एक व्यक्ति अवैध लॉटरी टिकट बेच रहा है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल उस स्थान पर पहुंचा। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की सहायता से उसे पकड़ लिया गया।

संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से 1680 लॉटरी टिकट बरामद हुए। इसके बाद नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *