नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के गंगापुर निवासी राजाराम यादव के घर में शनिवार की रात्रि 7:30 बजे आग लगने से घर में रखे नगदी, अनाज, कपड़ा, बर्तन, पलंग, चौकी समेत अन्य समान जलकर राख हो गया. पीड़ीता कल्पना देवी ने रो रो कर बताया कि घर में शाम देकर फरकी बंद कर पति के साथ बच्चे को डाक्टर से दिखाने मधुरापुर बाजार गए थे कि इधर आग लगने की सुचना पर जब घर पहुंचे तो सबकुछ जलकर राख हो गया.
Total Downloads: 105
ग्रामीण पिंकू मंडल ने बताया कि पीड़ित राजाराम यादव गंगा कटाव के बाद से रेलवे मालगोदाम से दो वर्ष पुर्व जमीन खरिदकर फुस का मकान बनाकर मजदुरी कर अपने परिवार के साथ रहते थे.

पंचायत के मुखिया ईशो यादव ने सीओ से दुरभाष पर संपर्क कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मॉग की है.वहीं आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि कर्मचारी द्वारा जॉचोपरांत पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी.

