नारायणपुर -प्रखंड के भवानीपुर निवासी पशुपालक मन्नी बैठा (60)की मौत शनिवार की संध्या कोसी दियारा के बनवां बहियार से मवेशी के साथ कोसी नदी के भरकौरा धार पार करने के दौरान लगभग 4:30 बजे तेज धार में बहने के कारण मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. समाजसेवी गौतम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की मदद से स्थानीय गोताखोर की मदद से शव ढुंढने का प्रयास देर शाम तक किया जा रहा था.

घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रसुन्न कुमार उर्फ गंगा सिंह ने नारायणपुर सीओ व भवानीपुर पुलिस को दुरभाष से घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने देर शाम होने के कारण मछुआरे की मदद से नाव द्वारा जाल से सुबह में शव ढुढने की बात कही. वहीं नदी किनारे पुत्र सिकंदर रजक, रामचंद्र रजक सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था और बदहवास हो रहे थे.

वहीं सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान ने बताया कि शव ढुंढने का प्रयास किया जा रहा है शव मिलने के पश्चात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपये का चेक सहायता राशि के रुप में दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *