नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा द्वारा 12 मार्च गुरुवार को बाल भारती स्कूल गौशाला रोड में संध्या 7 बजे से होगा होली मिलन समारोह, रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार तोदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि महेश कुमार जालान रहेंगे.

इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने राजस्थानी गायक नरेंन सोनी कोलकाता स्वरूपा शर्मा, कोलकाता स्पर्श डांस ग्रुप कोलकाता एवं द ग्रेट इंडिया लाप्टर चैलेंज विजेता रजनीश त्रिवेदी लखनऊ से आ रहे हैं. जिनके द्वारा राजस्थानी नृत्य राजस्थानी गाने एवं हास्य चुटकुले प्रस्तुत किए जाएंगे.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दीनेश सर्राफ, कार्यक्रम के संयोजक संतोष यादुका, मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, रवि सर्राफ सचिव विनोद केजरीवाल दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, अशोक गोपालका, बिनोद चिरानियां, नरसिंह चिरानियां सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया, विश्वनाथ यादुका विद्यासागर सर्राफ व सभी सदस्य लगे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *