नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पकड़ा निवासी मुकेश चौधरी पिता किशन चौधरी को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकेश चौधरी सड़क दुर्घटना के मामले में फरार चल रहा था.
मास्क चेकिंग अभियान में 78 लोगो से वसूला गया जुर्माना
नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मास्क एवं वाहनो की जांच की गई. जांच अभियान में कुल 78 लोगो बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते पाए गए. जिससे कुल 39 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया. इस अभियान में सात वाहन से सात रुपये जुर्माना वसूला गया.

मद्यनिषेध मामले के वारंटी वार्ड पार्षद गिरफ्तार
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद भानु महतो पिता स्वर्गीय अशर्फी महतो को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2004 में भानु महतो शराब के साथ पकड़ाया गया था. जिसमें उत्पाद विभाग द्वारा 47ए का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंटी, कुर्की, इस्तियार जारी किया गया था. पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया और पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
दो गिरफ्तार
नवगछिया : एससीएसटी थाना नवगछिया के प्राथमिकी अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला फुलकिया निवासी रामबली मंडल एवं निरंजन साह को इस्माइलपुर थानाअध्यक्ष ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद इस्माईलपुर पुलिस में दोनों अभियुक्त को नवगछिया एससीएसटी थाना को सुपुर्द कर दिया. नवगछिया एससीएसटी थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


