नवगछिया : प्रखंड में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित सोनवर्षा गांव का है, जहां एक आवारा कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को विक्रमपुर गांव की रहने वाली समीना खातून सोनवर्षा बहियार में मजदूरी करने जा रही थीं। इसी दौरान सोनवर्षा गांव में अचानक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के पैर में गहरा जख्म हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया और आवश्यक दवाएं दीं। चिकित्सकों ने आगे सतर्कता बरतने और समय पर सभी टीके लेने की सलाह दी है।

इस संबंध में बिहपुर सीएचसी प्रभारी मुरारी पोद्दार ने बताया कि विक्रमपुर निवासी समीना खातून के अलावा सोनवर्षा निवासी लव कुमार को भी कुत्ते के काटने के बाद उपचार दिया गया है। अन्य घायलों के भी इलाज की प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अब तक इनके नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet