नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने आवास सहायकों के साथ बैठक की। जिसमें 80 वैसे लाभुक जो लाभ की राशि लेकर आवास निर्माण नहीं कर रहे हैं। उनपर सर्टिफिकेट केस किया गया है।
उनसे ब्याज समेत राशि वसूल के साथ-साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कुछ लाभुकों ने आवास निर्माण शुरू करने के लिए चार दिन का समय मांगा है। यदि वे निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं तो उनपर भी सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभुकों को उजला नोटिस मिला। उन्हें बाद में लाल नोटिस और फिर अंतिम चेतावनी पत्र भी दिया जाएगा। फिर भी अगर आवास निर्माण शुरू नहीं करेंगे तो कार्रवाई निश्चित की जायेगी। मौके पर आवास सहायक, पर्यवेक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे।


