नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि का उठाव कर लिया है लेकिन अब तक घर बनाना शुरू नहीं किया. राशि उठाकर घर बनाना शुरू नहीं करने वाले लोगों को नवगछिया के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि वे लोग 4 दिनों के अंदर अपना घर बनाना शुरू करें
Total Downloads: 101
अन्यथा उन लोगों को रकम वापस करना होगा और उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. बुधवार को रोहित कुमार ने पकरा पंचयात के 55 लाभुकों और खैरपुर कदवा पंचायत के 20 लाभुकों के घर जा कर चेतावनी दी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कई लाभ होगा ऐसे हैं जिन्होंने 2 वर्ष पहले पैसे का उठाव किया है तो कुछ लाभ होगा ऐसे भी हैं जिन्होंने 3 महीने पैसे का उठाव कर अपना घर बनाना शुरू नहीं किया है.
रोहित ने कहा कि सरकार ने लाभुकों को यह रकम घर बनाने के लिए दिया है इसे किसी भी हालत में दूसरे काम में खर्च नहीं करना है. उन्होंने कहा कि सरकार अब इस मामले में एक्शन के मूड में है और रकम लेकर उसका दूसरा उपयोग कर देने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी.

