बिहपुर : नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने हत्या, लूट सहित अन्य कांडों में वांछित इनामी कुख्यात अपराधकर्मी अंकित कुंवर को दबोचने पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है। अंकित पर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है।

वहीं दस दिसंबर को बिहपुर थानाध्यक्ष द्वारा एक कट्टा, कारतूस व मोबाइल के साथ अंकित को सोनवर्षा दियारा से दबोच लिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को 1000 और चालक पंकज कुमार, सिपाही राजीव पासवान, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार मालो, सुमन कुमार व चंदन पासवान को 500-500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *