नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में रविवार को जमकर लाठी डंडे चले। बच्चों के बीच हुए झगड़े में बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए। तेतरी निवासी छोटी यादव की पत्नी वीणा देवी ने नवगछिया थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि रविवार को बच्चों की लड़ाई में मेरे पड़ोसी पति-पत्नी मिलकर मुझे गाली-गलौज करने लगे।
Total Downloads: 187
जब मैंने गाली देने से मना किया तो नीलम देवी ने मेरा बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। जब मेरा पति मुझे बचाने गया तो उसे भी लाठी से मारकर जमीन पर गिरा दिया।
शोर मचाने पर भागते हुए नीलम देवी ने मेरे कान से सोने की बाली खींच ली। वहीं नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर विधि संवत करवाई की जायेगी।

