नवगछिया : प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाके में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर से बने रंग-बिरंगी राखी बांधी व भाई की आरती उतार कर उन्हें मंगल टीका लगाया और मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपने बहन की सदा रक्षा का संकल्प लेते हुये, प्यार से उपहार भी दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
वहीं दूर रहने वाले बहनों ने डाक से राखी भेजी थी। जिसे भाइयों ने अपने कलाइयों पर धारण किया। इस दौरान पूरे प्रखंड में उत्सवी माहौल रहा। वहीं घरों में भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, राखी धागों का त्योहार, हम बहनों के लिए मेरे भैया, रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना आदि मधुर गीत बजती रही।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
