नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के बाद नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न वितरण के बाद निर्विरोध उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसमें पंच एवं वार्ड सदस्य के 18 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया है। बताया जाता  है कि इस्माईलपुर प्रखंड में कुल पांच पंचायतों में 70 वार्ड हैं। इसमें कुल 602 नामांकन हुआ था। एक नामांकन को रद्द किया गया।

कुल स्वीकृत नामांकन 601 है। इसमें नौ लोगों के द्वारा नाम वापस लिया गया था। कुल उम्मीदवार 592है। इसमें 3 वार्ड सदस्य निर्विरोध हुआ है जिसमें पश्चिमी भिठा पंचायत के एक महिला उम्मीदवार एवं दो पुरुष ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया है। वहीं पंच पद के लिए कुल 15 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित है।

इसमें पूर्वी भिठा पंचायत के महिला उम्मीदवार 3 निर्विरोध घोषित किया गया है। पश्चिमी भिठा पंचायत के 4 महिला दो पुरुषों को निर्विरोध घोषित किया गया है। छोटी परबत्ता पंचायत के एक उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया है। कमला कुंड पंचायत के एक उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया है। नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत के एक महिला उम्मीदवार तीन पुरुष उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *