नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड के छठू सिंह टोला से नवटोलिया भिट्ठा होते हुए इस्माईलपुर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितताएं सामने आई हैं। अधूरे काम, घटिया सामग्री और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है और जहां कार्य किया भी गया है, वहां गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया।
Total Downloads: 372
इसी गंभीर मुद्दे पर जिप सदस्य बिपिन मंडल ने भी चिंता जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की पूरी जांच की जाए और दोषी ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता न हो।

