नवगछिया : अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी के कटाव से बचाव के लिए विभिन्न कटाव ग्रस्त स्थानों का निरीक्षण अभियंता प्रमुख के निर्देश पर मुख्य अभियंता ई अनवर जमील के नेतृत्व में चार सदस्यीय अभियंताओं की टीम ने किया. अभियंताओं की टीम ने कटाव से निजात के लिए समय पर कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ हो इसके लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया.
Total Downloads: 91
टीम ने इस्माइलपुर-बिंदटोली व राघोपुर,खैरपुर सहित तिनटंगा दियारा में कटाव स्थलों का निरीक्षण किया. जल संसाधन विभाग की ओर से गठित टीम में बाढ़ संघर्षासंघात्मक बल के अध्यक्ष ई गोपाल कृष्ण, कटिहार के मुख्य अभियंता अनवर जमील, भागलपुर के अधीक्षण अभियंता संजीव शैलेश व मुख्यालय पटना से आये अधीक्षण अभियंता शामिल थे. नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार सहित अन्य अभियंता मौजूद थे.
इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध बुद्धू चौक के समीप टूटे तटबंध की मरम्मत समय पर पूरा करने के लिए उच्च स्तरीय टीम से योजना का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया. उच्च स्तरीय टीम ने विभाग को पूर्व में ही 142 मीटर कट पॉइंट तथा राघोपुर से खैरपुर व तिनटंगा दियारा में बोल्डर पीचिंग सहित अन्य स्थानों पर कटाव की रिपोर्ट पूर्व में ही मुख्यालय को भेजी गयी है. मुख्य अभियंता ने बताया कि जनवरी से कार्य शुरु करवाया जायेगा. 19 अगस्त को बुद्धूचक के निकट तटबंध के ध्वस्त होने से भारी तबाही हुई थी

