नवगछिया : अपर समाहर्ता (राजस्व) ने गोपालपुर के सीओ को इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध और स्परों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पत्र दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
एडीएम ने आपदा प्रबंधन शाखा के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि गंगा नदी के बायें भाग में स्थित इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।
लेकिन तटबंध पर पुनः अतिक्रमकारियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध की निगरानी, सुरक्षा तथा कराये जा रहे कार्यों के लिए वाहनों के सुगम परिचालन वास्ते तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराना तय किया जाए। इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भी दी जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
