नवगछिया: अपर मुख्य सचिव बिहार द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत मड़वा पूरब औलियाबाद के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय औलियाबाद में मुखिया उषा निषाद की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया।बाल सभा में पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने भागीदारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार चिंटू ने किया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बिहपुर काजल कुमारी ने अपने संबोधन के क्रम में बच्चों को बताया कि आप अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे। मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने बच्चों के प्रति घरेलू और अन्य हिंसा के प्रति अवगत कराया और अपने आप को इन चुनौतियों से सामना करने के तरीकों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

पंचायत सचिव बीरबल कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहारेगा।मुखिया उषा निषाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिसके साथ में हमारे गाँव के स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह ने सन 1934 में बिहार के मुंगेर में आए भयंकर भूकंप में राहत कार्य के दौरान मिल कर काम किया था। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है की मैं उस गाँव की मुखिया हूँ जहाँ स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह जैसे भारत माता के वीर सपूत ने जन्म लिया था। मौके पर सरपंच सुनीता देवी, वार्ड सदस्या संगीता देवी, पंच सविता देवी, वार्ड सदस्या अंजू देवी, सुजीत कुमार सुमन, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, प्रशांत,रोहित निषाद, बंदे निषाद, विकास कुमार, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय औलियाबाद कालीकांत पाठक, प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय कारगिल निषाद टोला औलियाबाद कुमार सुशील, शिक्षक संजीव कुमार, शेखर सुमन, तालिमी मरकज तबरेज आलम, टोला सेवक टुनटुन रजक सहित सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *