नवगछिया । खरीक बाजार स्थित छोटी काली मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार देर शाम शुरू हुआ और देर रात मैया की प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी। इस दौरान मैया के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा।
वहीं, हर हाल में शांति पूर्ण माहौल में विसर्जन कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, अपर थानाध्यक्ष सनोज कुमार राजवंशी, पीएसआई अमित कुमार, कदवा प्रभारी आशुतोष कुमार, ढोलबज्जा प्रभात कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान विसर्जन यात्रा की निगरानी कर रहे थे।

