भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर उत्तम हत्याकांड के आरोपी उत्तम की प्रेमिका रश्मि के बहनोई खगड़िया के बेलदौर क्षेत्र के बेला निवासी राजू दास को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हत्याकांड में वह फरार चल रहा था। भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी उत्तम कुमार पिता रमेश मंडल इस हत्याकांड का नामजद आरोपी था। पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान उसे उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि राजू दास की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि 31 अक्टूबर 2018 को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने उत्तम की प्रेमिका रश्मि कुमारी अपने परिजनों से मिलकर उसे अपने घर पर बुलाया था। जहां उन लोगों ने मिलकर उत्तम की पीट-पीट कर व तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को बोरे में बंद करके रखा था। पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने से पूर्व ही शव की बरामदगी कर ली थी। इस हत्याकांड मामले में मृतक की प्रेमिका रश्मि कुमारी, पिता श्रवण दास व भाई मनोरंजन को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बहनोई राजू दास फरार चल रहा था।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राजू दास।


