नवगछिया। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर बुधवार को उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान किया और गंगाजल अपने साथ घर लेकर गए।

Whatsapp group Join

श्रद्धालु महिलाओं ने बताया कि वे यह पवित्र गंगाजल छठ पूजा के अर्घ्य और पूजन कार्य में उपयोग करेंगी। गंगा स्नान के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा — घाटों पर “छठ मइया” के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

भीड़ को देखते हुए गंगा तटों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। नगर के सभी मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और घाटों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने में सक्रिय दिखे।

श्रद्धालु अनुशासन और श्रद्धा के साथ गंगा स्नान करते नजर आए। महिलाओं ने कहा कि छठ पर्व शुद्धता, आत्मसंयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
प्रशासन ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच सकते हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet