बिहपुर : प्रखंड की बिहपुर जमालपुर, पंचायत के जन वितरण प्रणाली के डीलर राजेंद्र प्रसाद साह के पुत्र निशांत कुमार भारती ने उपप्रमुख पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। निशांत ने पुलिस से मामले की जांच कर उपप्रमुख पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Total Downloads: 337
आवेदन में बताया है कि मंगलवार की सुबह मैं घर के सामने अखबार पढ़ रहा था कि तभी उपप्रमुख इनामुल साथ में दो अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए मुझसे कहा कि अपने बाप को बुलाओ। मैंने कहा कि वो आपरेशन कराने पटना गए हैं। इतना सुनते ही बोले कि बाप को कह देना हर माह 10 हजार रुपया रंगदारी देना होगा। नहीं तो जान से मार दूंगा।
इस घटना के बाद से मेरा परिवार काफी सहमा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है। उपप्रमुख ने उक्त अरोपों को निराधार बताया। कहा कि चार दिन पूर्व ही जन शिकायत मिलने पर उक्त डीलर के दुकान पर गए थे। जहां डीलर द्वारा. राशन की कटौती करने की जानकारी एसडीओ व एमओ को दिया। जिस पर एमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच भी किया था। डीलर पुत्र द्वारा उन पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।

