नवगछिया/भागलपुर : बिहपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर दियारा में आठ की संख्या में जुटे बदमाशों ने दिवाकर सिंह के पुत्र रोहित कुमार पर दस राउंड फायरिंग की थी। हालांकि भाग्यवश उसे सिर्फ एक गोली बाएं ठेहुने में लगी। जिससे वह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।
बीते रविवार को दोपहर के वक्त बहियार के इलाके में घास काटने के समय रोहित को हमलावरों ने गोली मारी थी। सोमवार को घायल रोहित कुमार ने बरारी पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया है कि कुल आठ लोगों ने मिलकर मुझ पर जानलेवा हमला किया था।
सभी हमलावर खरीक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसने बताया कि गोली लगने के बाद वह छिपते-छिपते किसी तरह भागकर अपने घर पर पहुंचा। जहां से उसे इलाज के लिए परिजनों के द्वारा मायागंज अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।


