नवगछिया बाजार में शनिवार शाम सब्जी मंडी में सड़े टमाटर को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में दारोगा के ऊपर भी दुकानदार ने लाठी चला दी। संध्या समय घटी घटना में सब्जी विक्रेता के पुत्र ने ग्राहक का सिर बटखरे से फोड़ दिया। वही बीच-बचाव करने पुहंचे नवगछिया थाना के दारोगा पर भी सब्जी विक्रेता के पुत्र ने लाठी चला दी, जिससे उन्हें भी काफी चोट लगी। घटना के बाद एक घंटे तक सब्जी मंडी में अफरातफरी मची रही। इस बीच नाका प्रभारी मोतीचंद महतो एवं बाजार के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब्जी मंडी में शाम को नवादा के एक युवक अपनी बहन के साथ सब्जी खरीदने पहुंचा। जहां सब्जी खरीदने के बाद दोनों ने कौरी महतो की दुकान से टमाटर खरीदा। टमाटर खरीदने के बाद देखा तो टमाटर सड़े हुए थे। जिसे ग्राहक ने सब्जी विक्रेता को वापस करने को कहा। सब्जी विक्रेता ने वापस करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होते-होते दोनों गालीगलौज करने लगे। ग्राहक द्वारा गाली दिए जाने के बाद सब्जी विक्रेता कौरी महतो के पुत्र ने ग्राहक को बटखरे से सिर पर मार दिया, जिससे दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। सभी सब्जी विक्रेता एक हो गए।

वही दुकानदार पुत्र ने लाठी डंडे से युवक को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना सुनते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची तो सब्जी विक्रेता के पुत्र ने दारोगा पर भी लाठी चला दी, जिससे दारोगा को भी चोट लगी। बाद में पुलिस बलों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना ले जाया गया। घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कहते है एसडीपीओ

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है। दोनों पक्ष थाना गए है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। सब्जी मंडी में सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये जायेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *