प्रखंड की बिहपुर पूर्वी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मिल्की मीराचक के प्रधानाध्यापक पर नामांकन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीण और अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा एक से छह तक में नामांकन के लिए प्रति छात्र प्रधानाध्यापक राजीव सिंह 50 से 100 रुपये और कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं से नामांकन के दौरान 350 रुपये ले रहे हैं।

जब छात्र-छात्राएं या अभिभावक इसकी रसीद की मांग करते हैं तो वे तरह-तरह का बहाना बनाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि इन कक्षाओं में बच्चों का नामांकन फ्री लेने का प्रावधान है तो हेडमास्टर आखिर किस मद में पैसा ले रहे हैं। ग्रामीण मो. मोकीम, मो. कासिम, मो. इबरान, मो. शाहरुख आदि का कहना है कि प्रधानाध्यापक मनमानी कर रहे हैं।

इन लोगों ने स्कूल के शिक्षकों पर भी आरोप लगाया कि वे कभी भी समय पर स्कूल नहीं आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। सूचना पर गांव के कुछ बुद्धिजीवी स्कूल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसे लेकर अभिभावकों ने बीईओ राधा कृष्ण को आवेदन देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक ने कहा-आरोप निराधार, जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी

पूरे मामले पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह का कहना है कि अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का आरोप निराधार है। साजिश के तहत गांव के कुछ लोग मुझे फंसाना चाहते हैं। मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव के कुछ लोग हैं जो स्कूल के विकास बाधा डालते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *