नवगछिया । रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को खरीक बाजार स्थित कृष्ण मंदिर परिसर में खादी ग्रामोद्योग आयोग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर एक दिवसीय लोक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन खादी ग्रामोद्योग पटना के नोडल पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह, जिला समन्वयक ओम प्रकाश केसरी, प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, मुखिया इंदु देवी, सरपंच वंदना देवी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

नोडल पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन एवं आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी सामुदायिक स्तर तक पहुंचाना है। ताकि समाज के सभी लोग योजनाओं की जानकारी से अवगत हो सकें और लाभ उठा सकें।

उन्होंने मौजूद लोगों को पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। मौके पर प्रखंड कृषि कार्यालय से बीटीएम क्योरी कुमारी, एटीएम श्रेया वर्मा, कृषि सलाहकार ब्रजेश कुमार, मुखिया पति विजय कुमार साह, सरपंच पति राजेश पोद्दार, मो. इरफान, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *