नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया गांव से हथियार व गोली लेकर घूम रहे अपराधी को नदी थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी है. पुलिस ने यूसके पास से एक देशी कट्टा, छह गोली एवं एक बिंडोलिया बरामद किया है.
नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी ढोढ़ीया गांव में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर नदी थानाध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई.

जिसमें शिव कुमार यादव को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है नदी थाना में ही उनके विरुद्ध जानलेवा हमले एवं आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है.


