नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र कॉलोनी में छापेमारी कर मछली हाट के पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी लेकिन इस शराब कारोबारी को पुलिस के आने की भनक मिल गई थी.

कारोबारी शराब को लावारिस अवस्था में छोड़कर भाग गया. नवगछिया पुलिस कारोबारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है.

नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ईट भट्टी जाने वाले रास्ते पर 7 लीटर देसी शराब बरामद

नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नवगछिया एनएच 31 नया टोला से एक सौ मीटर दक्षिण ईट भट्टी जाने वाले रास्ते के पास छुपाकर रखे गए 7 लीटर देशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि उक्त स्थल पर एक झोले में 35 पाउच देशी शराब बरामद किया गया था

जिसकी कुल मात्रा 7 लीटर है. नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण ने कहां कि शराब कारोबारी का पता लगाने के लिए पुलिस से छानबीन में जुट गई है जबकि मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *