1269164 extortion webp 80

नवगछिया। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी पूर्व सैनिक शातिर अपराधी राणा यादव का आतंक इनदिनों बाजार में सिर चढ़कर बोल रहा है। राणा यादव ने बाजार के वार्ड 14 निवासी व्यवसायी अशोक जयसवाल के घर पर जाकर एक लाख की रंगदारी मांगी और अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना सोमवार के देर रात की है । घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मकबूल ने आरोपी राणा यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अशोक कुमार जायसवाल के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में रंगदारी मांगने व गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अशोक जायसवाल ने बताया कि देर रात एकाएक अपराधी राणा यादव अपने एक अपराधी साथी के साथ आया और घर के पास आकर एक लाख की रंगदारी मांगी। उसने मेरे ऊपर लगातार कई गोलियां दाग दी जो छज्जे से टकराकर वापस हो गयी। वह मुझसे रंगदारी की मांग कर रहा था, नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली से उड़ा देने की धमकी दे रहा था। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि राणा यादव पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का केस हुआ है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।

पूर्व में भी राणा यादव ने अशोक के के पुत्र का किया था अपहरण :

राणा यादव ने इसके पूर्व भी अशोक जयसवाल के पुत्र का रुपये के लिए अपहरण कर उससे मोटी रंगदारी की मांग की थी। बाद में पुलिस की धरपकड़ के बाद उसने उसके पुत्र को छोड़ दिया था, लेकिन छोड़ने के दौरान उसने रंगदारी की रकम पहुंचाने को कहा था।

मक्का व्यव्सायी के मुंशी का कुर्सेला में अपहरण कर मांगी थी रंगदारी :

राणा यादव ने अपने सहयोगियों के साथ कुर्सेला कटिहार रेलवे स्टेशन पर लगे रेलवे रैक में मक्का लोड करवा रहे राजस्थान के मक्का व्यव्सायी के मुंशी का अपहरण कर 70 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसमें उस पर एफआईआर भी हुआ था। यह मामला काफी हाइलाइट हुआ था।

एक चिकित्सक से मांगी थी चार लाख की रंगदारी, पीट कर किया था अधमरा :

राणा यादव पहले सेना में था और सेना से घर आने के बाद बाद हथियार लेकर अक्सर अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। हाल में ही उसने नवगछिया बाजार के एक चिकित्सक से रंगदारी मांगी थी । चिकित्सक के क्लीनिक में जाकर उसने रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर उसको पीट-पीटकर घायल कर दिया था। नवगछिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राणा यादव के पकड़े जाने के बाद उसको छोड़ने के लिए काफी राजनीतिक दबाव बना था, लेकिन तत्कालीन एसपी ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद राणा यादव ने फिर से अपराध की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। उसने लॉटरी के एक मामले में भी गोलीबारी की थी। राणा यादव के आतंक से नवगछिया बाजार के लोग सहमे हुए हैं। वहीं थानाध्यक्ष द्वारा उसकी गिरफ्तारी किए जाने से लोगों ने पुलिस के प्रति अपना विश्वास जताया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *