नवगछिया : एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला शेखपुरा जिले की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने अपना नाम अनुराधा कुमारी बताया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि तुलसीपुर निवासी निशांत कुमार से उसकी शादी हुई थी। जिससे उसे दो बच्चे भी हैं 2017 में एक दुर्घटना के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी।
Total Downloads: 79
उसके देहांत के बाद वह बिल्कुल अकेली रहने लगी। अनुराधा ने बताया कि ससुराल वाले गांव में रहते थे जबकि उक्त महिला तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी में अपनी दोनों बच्चियों के साथ अकेली रहती थी। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान 2019 में उसकी मुलाकात अपनी भाभी के भाई खरीक थाना क्षेत्र स्थित तेलघी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई।
दोनों के बीच प्रेम हो गया। महिला के मुताबिक दोनों विगत 5 वर्षों से साथ रह रहे थे संदीप एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था उसने अनुराधा से विवाह करने का वादा किया था। महिला ने संदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया और जब कभी भी वह शादी की बात करती तो संदीप टाल मटोल कर देता था। बीते 30 मई तक दोनों साथ थे लेकिन अचानक संदीप उसे छोड़कर चला गया। जब अनुराधा ने इसकी पड़ताल की तो उसे जानकारी मिली की लड़के की शादी कन्हैयाचक निवासी राजेश राय की पुत्री से तय हो गई है। महिला ने जब लड़के से बेवफ़ाई का कारण पूछा तो उसने उसे अपनी जिंदगी से दूर हो जाने को कहा।

महिला ने बताया कि लड़के की शादी 23 जून को होने वाली है जिससे वह परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने आई है। लड़का महिला थाना प्रभारी नीता कुमारी का होने वाला जमाई निकला। जिस कारण उसने केस लेने से पहले लड़की को मना कर दिया। और उसे थाने से चले जाने को कहा, हालांकि काफी जद्दोजहद करने के बाद थाने में एफआआर दर्ज हुआ। महिला का साफ तौर पर कहना है कि वह संदीप से प्यार करती है और उसी से शादी भी करना चाहती है। फिलहाल महिला के बयान पर थाने में लिखित आवेदन दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
