नवगछिया। खरीक पीएचसी जाने वाली जर्जर सड़क पर बुधवार को गोटखरीक चौक के समीप तेज गति से जा रही स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए। स्कार्पियो पर चार-पांच युवक सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवकों का हरकत देख कर लग रहा था कि सभी लोग शराब के नशे में धुत है। पुलिस को देखकर सभी लोग भाग गये। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया।
Total Downloads: 206
बिहपुर : झंडापुर गांव के समीप एनएच 31पर दिन करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से आम लदे पिकअप गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर अस्पताल भेजा।
जहां घायल चालक की पहचान पटना के सिकन्दर पोद्दार के रूप में हुई। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया पिकअप को जब्त कर लिया गया।

