बिहपुर। सोमवार शाम करीब पांच बजे झंडापुर ओपी क्षेत्र के आशा चिमनी भट्टा के समीप झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड तीन नवटोलिया स्थित ससुराल से अपने घर खरीक के अठनिया जाने के लिए बस पकड़ने को खड़े 22 वर्षीय युवक भवेश यादव को खगड़िया जिले के मानसी से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची झंडापुर ओपी पुलिस की गश्ती गाड़ी ने युवक को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इधर युवक की मौत की खबर सुनते ही ससुराल में कोहराम मच गया। सास नूतन देवी ने बताया कि आठ दिन पहले ही मेरी बेटी की शादी हुई है। मेरी बेटी के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा की मेरी बेटी का सुहाग उजड़ गया। युवक की पत्नी अंजली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

किसी तरह परिवार की महिलाएं उसे संभाल रही थीं। इधर झंडापुर ओपी के दारोगा पवन सिंह ने कार को कब्जे में ले लिया एवं कार से गाड़ी मालिक के पुत्र बादल कुमार ब्रह्मज्ञानी भवानीपुर, पूर्णिया को थाने लाया। कार ड्राइवर भोला कुमार धमदाहा, पूर्णिया चला रहा था, जो भागने में सफल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *