नवगछिया : एनएच-31 नन्हकार चौक के पास टोटो चालक से छिनतई के दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। हालांकि साहस का परिचय देकर घायल होने के बाद भी एक लुटेरे को दबोच लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर राहगीर पहंुचे। तभी मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों लुटेरों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहपुर के गौरीपुर निवासी सन्नी चौधरी व नारायणपुर के मौजमा निवासी गोविंद चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से लुटेरों की लाल रंग की बाइक, कट्टा व खोखा भी बरामद की है। घायल चालक खगड़िया जिले के परबत्ता के कोरचक्का दुघैला सौर उत्तरी वार्ड-7 निवासी सन्नी साह को इलाज के लिए पुलिस ने बिहपुर सीएचसी भेजा, जहां से उसे जेएलएन एमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया।

टोटो चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे है। गोली चालक के दायी जांघ में लगी है। थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *