नवगछिया : एनएच-31 पर बलहा पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में पिकअप वैन के खलासी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मरने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर निवासी लक्ष्मी राम के पुत्र राजाराम के रूप में हुई है।

वहीं जख्मी चालक विकास सहनी राजाराम के गांव ही रहने वाला । है। हादसे की सूचना पर भवानीपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। इसके बाद खलासी राजाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। देर शाम परिजन नवगछिया अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जख्मी चालक विकास सहनी ने बताया कि वह जलपाईगुड़ी से सब्जी लोड कर बेगूसराय जा रहा था। मृतक के पिता लक्ष्मी राम ने ट्रक चालक के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है। ओपी प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक और मालिक का पता लगा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *