खरीक : एक तरफ आसमान से आग बरस रहा है, तेज ग्रुप के कारण लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर खरीक प्रखंड में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी में प्रतिदिन 10 घंटे बिजली काटी जा रही है। अघोषित पावर कट से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सुबह-शाम बिजली नहीं रहने से नल-जल का मोटर नहीं चल रहा है।
Total Downloads: 326
इससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली के अभाव में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहीं छात्रों की पढ़ाई और इंद जैसे त्योहार में व्यापारियों का अनुसार, प्रखंड के सभी गांवों को रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
हर दो घंटे पर बिजली काटी जा रही है। इस संबंध बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि ऊपर से ही आपूर्ति कम मिल रही है। जिसके कारण आपूर्ति में परेशानी हो रही है। जबकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ही प्रखंड में पावर सब स्टेशन न स्थापित किया गया था।

बावजूद, नतीजा जस का तस है। लोगों ने बिजली कंपनी के अफसरों से शीघ्र इस दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि. अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे
