नारायणपुर : एनएच 31 पर वीरवत्रा चौक के पास शुक्रवार की शाम ओवरलोड अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार खगड़िया के गोगरी जमालपुर निवासी अनिरुद्ध मिश्रा के पुत्र शिवशंकर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भवानीपुर थाने की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टायर लदी मैजिक और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वाहन चालक और मालिक पता लगाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *