नवगछिया:  रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी पवन कुमार सिंह ने रंगरा थानाध्यक्ष और जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पवन कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को दिए आवेदन में कहा है कि वो कटाव से विस्थापित हैं। घर बनाने के लिए मेरी मां अनिला देवी ने रंगरा मौजा में जमीन खरीदी थी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

मैने वैध जमीन मालिक अशोक कुमार सिंह से जमीन खरीद कर एवं अपने नाम से स्थानांतरित कराया। इसके बाद 2021-2022 तक जमीन की रसीद कटाते आ रहा हूं। लेकिन गांव के ही तीन लोग उस जमीन पर घर नहीं बनाने दे रहे हैं।

वे जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *