नवगछिया। 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर ग्रुप के कर्नल राजवीर सिंह एवं सीएचएम अमरदीप सिंह मंगलवार को बाल भारती विद्यालय नवगछिया निरीक्षण करने पहुंचे। बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

कर्नल राजवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बच्चों को देशभक्ति के साथ एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं वह बनें लेकिन सबसे पहले एक अच्छे नागरिक अवश्य बने। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विकास कुमार पांडे एवं एनसीसी सी सर्टिफिकेट पास एवं आरडी कैंप कर चुकी छात्रा संध्या कुमारी उपस्थित थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *