नवगछिया। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नवगछिया पुलिस प्रशासन ने नवगछिया बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार की दुकानों एवं मॉल में बिना मास्क पहने खरीदारी करने आए ग्राहकों को जुर्माना कर राशि की वसूली की।
Total Downloads: 338
इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों को कोरोना के मद्देनजर मास्क लगाने को कहा। पदाधिकारियों ने लगभग डेढ़ दर्जन ग्राहकों को जुर्माना किया। दुकानदारों से भी कहा कि वे मास्क लगाकर रहें और बिना मास्क वालों को सामान नहीं बेचें। इस दौरान चौक -चौराहा पर वाहनों की भी तलाशी ली गयी। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, हवलदार मोती महतो अन्य लोग थे।
