शादी-विवाह के मौसम में विक्रमशिला पुल पर चलना मुश्किल भरा सफर हो गया है। रात के दस बजे नवगछिया से भागलपुर की ओर आ रही ट्रक पाया नंबर 96 के पास खराब हो गयी। इस कारण नवगछिया व भागलपुर दोनों तरफ से 40-40 से अधिक गाड़ियां फंसी रही। आठ दिसंबर को विवाह पंचमी को लेकर विवाह का भी शुभ मुहूर्त था। इस दौरान 20 से अधिक दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी रही। साथ की कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंसा था। एक से डेढ़ घंटे के जाम हटा तो गाड़ियां आगे बढ़ी। जाम को हटाने के लिए विक्रमशिला टीओपी प्रभारी विशेष कुमार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विशेष ने बताया कि ट्रक को टोचन कर वहां से साइड किया गया। इसके बाद दोनों तरफ से गाड़ियां चली।

जाम में फंसे एक ट्रक चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह भागलपुर से बेगूसराय जा रहे हैं। जाम के कारण उनकी गाड़ी भी फंसी रही। इस दौरान टीओपी प्रभारी के प्रयास से जाम से छुटकारा मिला।

नवगछिया शादी के लिए जा रहे एक दूल्हे के गाड़ी का चालक सोहन ने बताया कि तिलकामांझी से नवगछिया से जाना था। विध-विधान के कारण बारात विलंब से निकली। जाम में एक घंटे फंस जाने के कारण नवगछिया जाने में विलंब हो गया था। इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से बार-बार फोन आ रहा था।

चुनाव ड्यूटी में पुलिस

जाम की समस्या अभी लगातार बढ़ रही है। पंचायत चुनाव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लग जाने के कारण अभी चौक-चौराहे पर भी पुलिस नहीं दिख रही है। यहीं हाल विक्रमिशला टीओपी में भी है। यहां के पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस कारण पुल पर हाल -फिलहाल जाम दिखाई दे रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *