नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मासिक अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया. अपराध गोष्ठि में लंबित मामलों के निष्पादन करने और शराब बंदी को प्रभावकारी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया गया.
Total Downloads: 337
शराब बंदी के लिये लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को बताए. एसडीपीओ ने पैट्रोल पंप व बैंक पर नजर बनाए रखने का भी निर्देश दिया. विभिन्न सड़कों पर नियमित रूप से गश्ती करने का भी निर्देश दिया गया.
इस मौके पर नवगछिया खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

