नवगछिया – नवगछिया शहर से अपहृत कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के एक गांव की लड़की को नवगछिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराने के लिए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां लड़की ने मेडिकल चेकअप कराने से इंकार कर दिया.
Total Downloads: 337
लड़की का कहना था कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था वह स्वेच्छा से एक लड़के के साथ गई थी, और उसने अब शादी कर ली है. नवगछिया पुलिस ने लड़की का बयान न्यायालय में कलम बद्ध करवाया है तो दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारियों ने भी लड़की से पूछताछ की है.
मालूम हो कि 1 माह पूर्व लड़की के पिता ने नवगछिया थाने में रंगरा प्रखंड के एक गांव के एक लड़के पर शादी की नियत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

