बिहपुर। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और हेडक्वार्टर डीएसपी सुनील पांडेय बुधवार को लत्तीपुर उत्तर पंचायत के गौरीपुर वार्ड नंबर 5 में मृतक महिला सुधा देवी के घर पहुंचे और सोमवार की रात घटी घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद एसपी ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

सोमवार की रात गौरीपुर में दिव्यांग पंकज शर्मा से गांव के दंबग युवक रंजन मंडल ने रुपया देने से मना करने पर पीटना शुरू कर दिया। पंकज को बचाने आई 70 वर्षीय मां सुधा देवी की पीटकर मार डाला।

इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रंजन मंडल को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया और दोनों फरार आरोपियों कुंदन मंडल और पूजो मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *