बिहपुर। बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार की अगुवाई में झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना पर औलियाबाद के विजय कुमार चौधरी के खपरैल के बने खंडहरनुमा घर से भारी मात्रा शराब बरामद किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
शराब पिकअप में मधुमक्खी पालन के बक्से में छुपा कर लाया गया था। ओपी प्रभारी ने बताया कि 1824 बोतल शराब और पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
मिल्की से दो लीटर शराब बरामद
बिहपुर। बिहपुर पुलिस और एएलटीएफ प्रभारी के संयुक्त छापेमारी में मिल्की से दो लीटर शराब बरामद किया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया शराब विनोद चौधरी के घर से बरामद किया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
