नवगछिया। कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी बालदेव हरिजन के रूप में हुई है

नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बालदेव हरिजन की मौत 5264 डाउन सवारी गाड़ी से बुधवार की देर रात्रि को प्लेटफार्म संख्या 1 पर हुई है।

घटना की जानकारी मिलते हीं आनन फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *