बिहपुर । बिहपुर थानाक्षेत्र के कड़हरु गांव में मारपीट में लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बाबत रूदल शर्मा ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के ही राजा शर्मा, प्रकाश शर्मा, धनुकी शर्मा, रंजन शर्मा, बाले शर्मा व नटवर शर्मा को नामजद किया। वहीं अपने आरोप में बताया कि 13 जून की रात इनलोगों ने शराब पीकर बोतल मेरे दरवाजे पर फेंक दिया।
Total Downloads: 354
मना करने पर नामजद गाली-गलौज करने लगे। तभी बारिश आ गई तो मामला शांत हो गया। उसके बाद 14 जून की सुबह नामजद कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार व लाठी लेकर आये और परिवार पर हमला बोल दिया। मुझे और मेरे बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया।
उसके परिजन उन्हें इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां से बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले के दो नामजद रंजन शर्मा और बाले शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

