नवगछिया । कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण कदवा के निचले इलाकों में बाढ़ की पानी फैलने लगा है। कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा मुसहरी, नवीन नगर पुनामा के कोसी धार होते हुए बाढ़ का पानी बोचाही धार होकर खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला कोसी धार से महादलित टोला बेलसंडी की ओर बढ़ने लगा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
उधर ढोलबज्जा दियारा होकर नंदग्राम कदवा के कोसी धार व खैरपुर कदवा तक कोसी नदी की पानी घुस गया है। कदवा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस जाने से मक्का, धान, केला व विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की नींद हराम होने लगी है। वहीं पशुपालक किसानों को पशुओं के चारा का भी किल्लत होने का डर सताने लगा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
