ढोलबज्जा: रविवार की शाम कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गोला टोला व पंचगछिया कदवा के बीच एक तेज रफ्तार जा रही टेंपो फोरलेन सड़क की डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिस पर सवार मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा गांव निवासी मोहम्मद इसराइल के नाक, मुंह व माथे पर गंभीर चोट लगने से जख्मी हैं तो, वहीं उसकी भतीजी खुशी कुमारी की एक पैर जख्मी हो गई हैं.
Total Downloads: 383
वहीं साथ में मोहम्मद सुफैद आलम का दायां पैर टूट गया है. घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रहे कदवा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गए. कदवा ओपी थाना के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि- यह सभी अपने गांव से नवगछिया रेलवे स्टेशन गाड़ी पकड़ने जा रहे थे, जहां से इन लोगों को दिल्ली जाना था.


