नवगछिया। कोसी पर कदवा  मिलन चौक पर चौक पर शनिवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपट इतनी तेज थी कि लोग चाह  कर भी नजदीक जाकर आग नहीं बुझा पा रहे थे। दुकानों में रखा रुपया और सामान पल भर में आज की भेंट चढ़ गया।

Whatsapp group Join

आग  लगने की सूचना पर जिला परिषद सदस्य नंदिनी सरकार घटनास्थल पर पहुंची और आग लगने की सूचना नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार को दी। दमकल लगभग डेढ़ घंटे बाद आई जिस कारण आग में सब कुछ जल गया। इससे ग्रामीण आक्रोशित थे। नंदिनी सरकार ने बताया कि सीओ से फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि वह पटना में हैं और एक कर्मी को मौके पर भेजा है। कर्मचारी नीतीश कुमार ने बताया कि आग  बुझ गया है  जिनके दुकान जले हैं उनकी सूची मांगी गई है। सोमवार को क्षति का आकलन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि पहले भी आग लगने पर समय पर दमकल नहीं पहुंचने से काफी नुकसान हुआ है। यहां फोरलेन है 50 हजार की आबादी है। एक दमकल यहां रहना चाहिए। उन्होंने एसडीओ से कदवा में एक दमकल की मांग की है।

आग में इनके दुकान जले :

 अग्निकांड में अजय सिंह की कपड़े और चप्पल की दुकान, रोहित की कपड़े और चप्पल की दुकान, पप्पू की कपड़े और चप्पल की दुकान, अंकित कुमार की मनिहारा और गिफ्ट की दुकान, राजू यादव की कपड़े की दुकान, रविंद्र शाह की साइकिल की दुकान, निर्मल कुमार की कपड़े की दुकान, नंदकिशोर शाह की मिठाई की दुकान, अश्वनी सिंह की हार्डवेयर की दुकान, अजय शाह की मिठाई की दुकान, मुरारी ठाकुर की कपड़े की दुकान, संदीप कुमार का बाइक गेराज, गांधी सिंह की मोबाइल की दुकान, लवली कुमार की मिठाई का दुकान, सुजीत कुमार का सीआईएसफ सेंटर, सुरेंद्र कुमार का गैरेज आदि जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में अपना सब कुछ गंवा चुके दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *