नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ पर गरैया वैभव होटल के सामने पान दुकानदार झंडापुर थाना क्षेत्र के शेख टोला निवासी मो. फारूक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक के पुत्र ने गले में गमछा लगाकर, हाथ-पैर बांधकर, ईंट से मुंह और आंख कूचकर हत्या का आरोप लगाया है। परबत्ता पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र महताब आलम ने गांव के लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शुक्रवार की शाम को शव मिलने के बाद घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। महताब आलम ने बताया कि उसके पिता मो. फारूक पिछले कई वर्षों से परबत्ता थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने पान की दुकान चलाते थे।

गुरुवार देर रात गांव के ही मो. फूलो, उसका ममेरा भाई रसीद और सनोवर ने दुकान से बुलाकर ले गये थे। उसने कहा कि सुबह फोन आया कि शव होटल के पीछे फेका है। वहां पहुंचकर देखा तो सिर पर पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या की गयी है। घटनास्थल के पास से एक गमछा भी मिला है।

परबत्ता पुलिस मृतक दुकानदार को बुलाने वाले झंडापुर निवासी मो. फूलो उर्फ फूल खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसमें एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *