नारायणपुर :अपने खेत में पराली जलाने के लिए एक किसान ने उसमें आग लगा दी। पछिया हवा के कारण आग आसपास के खेतों में लगी मक्के की फसल में फैल गई और 15 बीघे में लगी दूसरे किसानों की मक्के की फसल सहित दर्जनों लीची के पेड़ जल कर बर्बाद हो गए।
Total Downloads: 352
घटना झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 से सटे कछुआ बहियार में रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। आग की लपटें देख सैकड़ों किसान घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
इसके बाद किसानों ने इसकी सूचना झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। एक घंटे बाद बिहपुर से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

